AI के प्रयोग से हिंदी साहित्य में मौलिक भावनाओं पर प्रश्न चिह्न

Main Article Content

विनय चंद्रकांत जंगम

Abstract

आज दुनियाभर के हर क्षेत्र में या हर कार्य में AI देखा जा सकता है। ऐसा कोई काम नहीं जो यह नहीं कर सकता। इसे बस कमांड देना है कि मुझे यह चित्र बना दो, मुझे इस तरह से डिजाइन बना दो या फिर मेरे यह विचार है मुझे इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कोई लेख बना दो। बस यह बताते ही काम हो गया। इसे बस बताना है यह उसे कर देगा। आज इसका प्रभाव समाज, शिक्षा, मीडिया पर तो था ही, लेकिन अब हिंदी साहित्य भी इसके प्रभाव से दूर नहीं रह सका। सवाल यह नहीं कि अब AI साहित्य में आ रहा है। सवाल यह है कि क्या यह AI हमारी मौलिक भावनाओं का स्थान ले सकता है? इसी सवाल को ध्यान में रखते हुए इस शोध पत्र के माध्यम से विभिन्न घटकों पर विचार विमर्श करने की कोशिश की गई है। यहां पर मौलिक भावना की परिभाषा, हिंदी साहित्य का निर्माण और परंपरा, AI का इस्तेमाल में संभावनाएं और समस्या, आलोचनात्मक दृष्टि और भविष्य की दृष्टि से विचार प्रस्तुति करने की कोशिश की है। अंततः सभी मुद्दों पर ध्यान रखते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि यह सहायक तो हो सकता है लेकिन वह हमारे मौलिक भावना का स्थान कभी नहीं ले सकता।

Article Details

Section

Research Articles

Author Biography

विनय चंद्रकांत जंगम

शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर

References

धर्मवीर भारती- गुनाहों का देवता, वाणी प्रकाशन ग्रुप, संस्करण 85, 2025, पृ. क्र. 10

“New centre to promote Indian knowledge traditions at IP Univ” 24 सितंबर 2025, Times of India, टीम रिपोर्टर

“CIMAP researchers develop AI-based solution to detect adulteration in medicinal plants”, 30 अगस्त 2025, Times of India, टीम रिपोर्टर

“Using Artificial Intelligence in Academic Writing and Research” (2024) M Khalifa स्रोत ScienceDirect

A.R. Doshi, Science Advances, “Generative AI enhances individual creativity but reduces...” (2024)

Pain recognition and pain empathy from a human-centered AI perspective, विभिन्न शोधकर्ता (review article), अगस्त 2024

“AI cannot match creativity and sensitivity of humans”, सुरेश नरसिम्हा, मङ्गलुरु Lit Fest, जनवरी 2024

“THE IMPACT OF ARTIFICIAL INTELLIGENCE ON CREATIVE WRITING: IS IT BENEFICIAL OR DETRIMENTAL DEVELOPMENT?”, Suma Priyadarshini B. K., प्रकाशन: जुलाई 2024, ShodhKosh